Science MCQ in Hindi: विज्ञान के अति महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न

Science MCQ in Hindi: अगर आप किसी भी प्रकार के प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो यह सामान्य विज्ञान का MCQ Test आपके बहुत काम आने वाला है। क्योंकि आपको यहां मिलते हैं महत्वपूर्ण चुनिंदा वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का संग्रह, जिसका सटीक उत्तर और स्पष्टीकरण (explanation)।

Science MCQ in Hindi, विज्ञान वस्तुनिष्ठ प्रश्न

Science MCQ in Hindi

नोट: Quiz शुरू करने के लिए Start Quiz बटन पर क्लिक करें और क्विज पूरा होने पर Finish बटन पर क्लिक करें और अपना रिजल्ट/स्कोर चेक करें।

 

Results

START QUIZ

#1. बारिश की बूंदें गोलाकार (Spherical) किस कारण से होती हैं?

स्पष्टीकरण – द्रवों में अपने सतह के क्षेत्रफल को कम से कम करने की प्रवृत्ति होती है जिसे पृष्ठ तनाव कहते हैं। इसी कारण वर्षा की बूंदें गोल आकार ले लेती हैं।

Previous
Next

#2. फलों को कृत्रिम रूप से (Artificially) पकाने के लिए किस गैस का उपयोग किया जाता है?

स्पष्टीकरण – एथिलीन एथिलीन (Ethylene) एक प्राकृतिक पादप हार्मोन भी है। लेकिन इसका कृत्रिम रूप से उपयोग कच्चे फलों को जल्दी पकाने के लिए किया जाता है।

Previous
Next

#3. ऑप्टिकल फाइबर (Optical Fiber) किस वैज्ञानिक सिद्धांत पर काम करता है?

स्पष्टीकरण – ऑप्टिकल फाइबर (जिसका उपयोग जियो फाइबर/ब्रॉडबैंड में होता है) पूर्ण आंतरिक परावर्तन के सिद्धांत (Total Internal Reflection) पर काम करता है, जिससे डेटा प्रकाश की गति से बिना लॉस के ट्रांसफर होता है।

Previous
Next

#4. हवा की आर्द्रता (Humidity) को मापने के लिए किस यंत्र का उपयोग किया जाता है?

स्पष्टीकरण: वायुमंडल में मौजूद नमी या जलवाष्प (Humidity) को मापने के लिए हाइग्रोमीटर (Hygrometer) का प्रयोग होता है।

लैक्टोमीटर से दूध की शुद्धता मापी जाती है।

बैरोमीटर से वायुमंडलीय दबाव (Atmospheric Pressure) मापा जाता है।

Previous
Next

#5. यांत्रिक ऊर्जा (Mechanical Energy) को विद्युत ऊर्जा (Electrical Energy) में बदलने वाले उपकरण को क्या कहते हैं?

स्पष्टीकरण – डायनेमो (Dynamo) या जेनरेटर घूमने वाली यांत्रिक ऊर्जा को बिजली (विद्युत ऊर्जा) में बदलता है। (इलेक्ट्रिक मोटर इसका उल्टा काम करती है)।

Previous
Next

#6. नॉन-स्टिक (Non-stick) बर्तनों पर किस रसायन की परत चढ़ाई जाती है?

स्पष्टीकरण – टेफ्लॉन (Polytetrafluoroethylene) एक कृत्रिम बहुलक (Polymer) है जिस पर तेल या पानी नहीं चिपकता। इसीलिए इसका उपयोग नॉन-स्टिक पैन बनाने में होता है।

Previous
Next

#7. प्रकृति में पाया जाने वाला सबसे भारी तत्व (Heaviest naturally occurring element) कौन सा है?

स्पष्टीकरण: यूरेनियम (U-238) प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला सबसे भारी तत्व है, जिसका उपयोग परमाणु ऊर्जा (Nuclear Energy) बनाने में होता है।

Previous
Next

#8. किस अत्यधिक सक्रिय (Reactive) धातु को सुरक्षित रखने के लिए मिट्टी के तेल (Kerosene) में डुबोकर रखा जाता है?

स्पष्टीकरण: सोडियम (Na) और पोटेशियम (K) इतनी सक्रिय धातुएं हैं कि हवा (ऑक्सीजन) या पानी के संपर्क में आते ही इनमें आग लग जाती है, इसलिए इन्हें केरोसिन में डुबोकर रखा जाता है।

Previous
Next

#9. किस खनिज को मूर्खों का सोना (Fool’s Gold) कहा जाता है?

स्पष्टीकरण: आयरन पायराइट (FeS2) का रंग और चमक बिल्कुल असली सोने जैसी होती है, इसीलिए इसे ‘मूर्खों का सोना’ (Fool’s Gold) कहा जाता है।

Previous
Next

#10. लोहे पर जंग (Rusting of Iron) लगने से उसके वजन (Weight) पर क्या प्रभाव पड़ता है?

स्पष्टीकरण: जब लोहे पर जंग लगता है तो लोहा ऑक्सीजन और नमी के साथ मिलकर आयरन ऑक्साइड बनाता है। इस ऑक्सीजन के जुड़ने के कारण लोहे का वजन बढ़ जाता है।

Previous
Next

#11. शुष्क बर्फ (Dry Ice) किसे कहा जाता है?

स्पष्टीकरण: ठोस कार्बन डाइऑक्साइड (Solid CO2) को शुष्क बर्फ कहा जाता है। यह गर्म होने पर पिघलकर तरल बनने के बजाय सीधे गैस में बदल जाती है (Sublimation)।

Previous
Next

#12. पृथ्वी का पलायन वेग (Escape Velocity) कितना है, जिससे किसी रॉकेट को अंतरिक्ष में भेजा जाता है?

स्पष्टीकरण: 11.2 किलोमीटर प्रति सेकंड वह न्यूनतम गति है, जिससे अगर किसी वस्तु को ऊपर फेंका जाए, तो वह पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण को पार कर अंतरिक्ष में चली जाएगी और वापस नहीं आएगी।

Previous
Next

#13. निकट दृष्टि दोष (Myopia) को दूर करने के लिए किस लेंस के चश्मे का उपयोग किया जाता है?

स्पष्टीकरण – निकट दृष्टि दोष में दूर की वस्तुएं साफ नहीं दिखतीं। इसे ठीक करने के लिए अवतल लेंस (Concave) का उपयोग होता है। (दूर दृष्टि दोष के लिए उत्तल लेंस का उपयोग होता है)।

Previous
Next

#14. मानव त्वचा को रंग (Skin Color) प्रदान करने वाले वर्णक (Pigment) का क्या नाम है?

स्पष्टीकरण: मेलेनिन (Melanin) वर्णक के कारण ही हमारी त्वचा, बालों और आंखों का रंग तय होता है। यह हमें सूर्य की हानिकारक अल्ट्रावॉयलेट (UV) किरणों से भी बचाता है।

Previous
Next

#15. विद्युत प्रतिरोध (Electrical Resistance) की SI इकाई क्या है?

स्पष्टीकरण: प्रतिरोध (करंट के बहाव में रुकावट) को ओम (Ω) में मापा जाता है। वोल्ट ‘विभवांतर’ (Voltage) की और एम्पियर ‘विद्युत धारा’ (Current) की इकाई है।

Previous
Next

#16. विद्युत बल्ब (Electric Bulb) के अंदर आमतौर पर कौन सी गैस भरी जाती है?

स्पष्टीकरण – बल्ब के टंगस्टन फिलामेंट को जलने (ऑक्सीडेशन) से बचाने के लिए उसके अंदर आर्गन जैसी अक्रिय (Inactive) गैसें या नाइट्रोजन भरी जाती है।

Previous
Next

#17. कुत्ते के काटने से होने वाले रेबीज (Rabies) रोग को और किस नाम से जाना जाता है?

स्पष्टीकरण: हाइड्रोफोबिया (Hydrophobia) – ‘हाइड्रो’ का अर्थ है पानी और ‘फोबिया’ का अर्थ है डर। रेबीज वायरस सीधे नर्वस सिस्टम पर हमला करता है जिससे मरीज को पानी निगलने में भयंकर दर्द और डर लगता है।

Previous
Next

#18. प्रकाश के प्राथमिक रंग (Primary Colors) कौन-कौन से हैं?

स्पष्टीकरण: लाल, हरा और नीला (RGB) प्रकाश के प्राथमिक रंग हैं। आपके मोबाइल या टीवी की स्क्रीन पर दिखने वाले सभी रंग इन्हीं तीनों रंगों को मिलाकर बनाए जाते हैं।

Previous
Next

#19. सर्वदाता (Universal Donor) रक्त समूह कौन सा है, जो किसी भी इंसान को खून दे सकता है?

स्पष्टीकरण – O- (O नेगेटिव) रक्त समूह वाले व्यक्ति किसी को भी खून दे सकते हैं क्योंकि इसमें कोई एंटीजन नहीं होता। (AB+ को ‘सर्वग्राही’/Universal Acceptor कहा जाता है)।

Previous
Next

#20. मानव शरीर की सबसे लंबी हड्डी (Longest Bone) कौन सी है?

स्पष्टीकरण – जांघ की हड्डी ‘फीमर’ शरीर की सबसे लंबी और मजबूत हड्डी होती है। (कान की हड्डी ‘स्टेपीज’ सबसे छोटी होती है)।

Previous
Next

#21. सीएनजी (CNG) और बायोगैस का मुख्य घटक (Main Component) कौन सी गैस होती है?

स्पष्टीकरण: CNG (Compressed Natural Gas) और गाय के गोबर से बनने वाली बायोगैस दोनों में सबसे अधिक मात्रा (लगभग 70-80%) मीथेन (CH4) गैस की होती है।

Previous
Next

#22. बेकिंग सोडा (Baking Soda) का रासायनिक नाम क्या है?

स्पष्टीकरण – खाने वाले सोडे (बेकिंग सोडा) का रासायनिक नाम सोडियम बाइकार्बोनेट (Sodium Bicarbonate) [NaHCO3] होता है। कपड़े धोने वाले सोडे को सोडियम कार्बोनेट कहते हैं।

Previous
Next

#23. गुर्दे (Kidney) की कार्यात्मक और संरचनात्मक इकाई (Filtering unit) को क्या कहते हैं?

स्पष्टीकरण: हर किडनी में लाखों छोटे-छोटे ‘नेफ्रॉन’ होते हैं, जो रक्त को छानकर उसमें से यूरिया (पेशाब) जैसे अपशिष्ट पदार्थों को अलग करते हैं।

Previous
Next

#24. ध्वनि की गति सबसे अधिक किस माध्यम में होती है?

स्पष्टीकरण: ध्वनि को यात्रा करने के लिए माध्यम की आवश्यकता होती है। कण जितने पास होंगे, ध्वनि उतनी तेज चलेगी। इसलिए ध्वनि की गति ठोस (स्टील/लोहा) में सबसे अधिक होती है। (निर्वात में ध्वनि यात्रा नहीं कर सकती)।

Previous
Next

#25. शरीर में रक्त का थक्का (Blood Clotting) जमाने में कौन सा विटामिन मदद करता है?

स्पष्टीकरण – चोट लगने पर खून को बहने से रोकने के लिए विटामिन K रक्त का थक्का जमाने (Coagulation) में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Previous
Finish

 

इनका भी फ्री टेस्ट दें और अपना रिजल्ट चेक करें 👇

• Computer Online Test in hindi (Test 4) Start Quiz 
• Reasoning MCQ in Hindi (Test 3) Start Quiz 
• सामान्य विज्ञान MCQ Test – 2  Start Quiz 
• Reasoning (रिजनिंग) MCQ (Test 2)  Start Quiz 
• विश्व भूगोल (Geography Mock Test) Test 2 Start Quiz 
• भारतीय संविधान MCQs (Test 3) Start Quiz 
• भारतीय संविधान MCQs (Test 1) Start Quiz 
Computer MCQ Test in hindi  (Part – 1) – Start Quiz
Top 50 MS office MCQ in hindi (Word, Excel, PP) Start Quiz
Indian Constitution Mock Test (भारतीय संविधान) Test 1 Start Quiz 
सामान्य ज्ञान (GK Quiz in hindi) – Start Quiz
World Geography MCQ Quiz in hindi – Start Quiz
Indian Geography Quiz in hindi – Start Quiz
भारत में प्रथम महिला GK Quiz टेस्ट – Start Quiz
इतिहास सामान्य ज्ञान –  Start Quiz 
सामान्य हिंदी (साहित्य एवं व्याकरण) – Start Quiz
विज्ञान महत्वपूर्ण MCQ Test – Start Quiz
तर्क शक्ति (Reasoning Mcq Quiz in hindi) – Start Quiz

Leave a Comment

error: Content is protected !!